शहडोल:100 डायल ने भाई एवं बहन को सुरक्षित घर पहुंचाया

शहडोल के अमलाई क्षेत्र में देर रात हाईवे से अपने घर जाने के लिए युवक एवं उनकी बहन को नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-100 ने दोनों को सुरक्षित उनके घर पहुँचाया 

शहडोल। जिला शहडोल के थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर कॉलर एवं उनकी बहन रीवा से बस से आए हैं, देर रात कॉलर को अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 22 अगस्त 2024 को रात्रि 02:14 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ आरक्षक आत्माराम पायलेट विवेक सोनी ने मौके पर पहुँच कर बताया कि शुभाम मिश्रा अपनी बहन के साथ रीवा से आए थे, देर रात हाईवे पर अपने घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था । शुभम मिश्रा ने डायल 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी थी। डायल-100 स्टाफ द्वारा एफ आर व्ही वाहन से युवक एवं उनकी बहन को एस. ई. सी. एल. कॉलोनी अमलाई पहुँचाया गया। शुभम मिश्रा एवं उनके परिजन द्वारा देर रात सहायता के लिए डायल- 100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने