शहडोल: ब्यौहारी पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

 ब्यौहारी पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

शहडोल। थाना ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत  21.07.24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सूखा पेट्रोलपंप की तरफ कुछ व्यक्ति रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा सूचना स्थान पर पहुँच कर कुछ समय इंतजार करने के बाद एक ट्रेक्टर मय रेत लोड आते दिखा जोकि पुलिस रोड चेकिंग ट्रैक्टर को रोक कर चालक हरिराम कोल निवाली जमोड़ी एवं वाहन स्वामी का नाम भंवर सिंह बताया गया, उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया, परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज न होना पाया गया। जिससे ब्यौहारी पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. बालकरण प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने