विधायक ने किया नवीन आंगनवाड़ी भवनों का भूमि पूजन
शहडोल। जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत कदौडी, भटिया और बहगढ़ में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 6 नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष उमा धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व लोग उपस्थित थे।

إرسال تعليق