शहडोल:देवलोंद पुलिस द्वारा NDPS ACT. का फरार आरोपी गिरफ्तार

देवलोंद पुलिस द्वारा NDPS ACT. का फरार आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। शहडोल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी की है। अपराध क्रमांक 145/23 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के आरोपी सतेन्द्र उर्फ देवेन्द्र पटेल, पिता रामटेरे पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी करौंदिया, थाना देवलोंद, जिला शहडोल, को दिनांक 19.08.24 को करौंदिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपी सतेन्द्र पटेल लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा 5,000 का इनाम घोषित किया गया था। शहडोल पुलिस द्वारा लगातार सघन पता साजी और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवलोंद निरी. दिलीप कुमार दाहिया के नेतृत्व में आर. 553 बिनोद तिवारी, आर. 306 अभिषेक तिवारी, आर. 269 आदित्य सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




Post a Comment

أحدث أقدم