शहडोल:ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों को सुरक्षित किया सुपुर्द

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में अपहरण के 2 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों को सुरक्षित किया सुपुर्द

शहडोल। थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो अपहृत नाबालिग किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर, अपहरण के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

25 सितंबर 2024 को शाम 05:00 बजे थाना ब्यौहारी में सूचना प्राप्त हुई कि दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण आरोपियों संदीप साकेत और अमन साकेत, निवासी बरहाटोला द्वारा डरा-धमका कर किया गया है। इस पर थाना ब्यौहारी में धारा 296, 115, 351(3), 74, 137(2), 3(5) बी.एन.एस., 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस द्वारा कार्यवाही 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही, प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने तुरंत एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी एवं थाना प्रभारी ब्यौहारी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिये।

थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी.अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया और आरोपियों एवं नाबालिग बालिकाओं की लगातार तलाश जारी रही। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अपहरणकर्ता और दोनों नाबालिग बालिकाएं ग्राम सेमरा के बालमीक साकेत के नवनिर्मित मकान में देखे गए हैं। जिस पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के स्थान हेतु रवाना हुए।

गिरफ्तारी और दस्तयाबी का विवरण

मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम सेमरा के उक्त स्थान में दबिश दी। इस दौरान आरोपी अमन कुमार साकेत पिता जागेन्द्र प्रसाद साकेत, उम्र 24 वर्ष और संदीप साकेत पिता गोविन्द साकेत, उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी बरहाटोला को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जब्त मशरूका

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल (नंबर MP18MN 0414) और डिस्कवर मोटर सायकल (नंबर MP18MS6662) को जप्त किया गया।




पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. बालकरण प्रजापति, सउनि. गया कन्नौजे, प्र.आर. नरेंद्र उपाध्याय, आर. संजय द्विवेदी, अमृत यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, अजीत यादव, राजकुमार मिश्रा (थाना जयसिंहनगर), सुखदेव सिंह, और राजीव सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

और नया पुराने