इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
शहडोल। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास मनोज लारोकर ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या पीजी महाविद्यालय शहडोल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में पोषण आधारित प्रतियोगिता, पौष्टिक थाली, पोषण प्रदर्शनी स्टॉल का प्रदर्शन, मिस हीमोग्लोबिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा पोषण एवं स्वास्थ्य जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केे दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो कराटे एवं लाठी खेल मे पदक प्राप्त बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे व लाठी का प्रदर्शन किया गया तथा प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया।


एक टिप्पणी भेजें