शहडोल:174.06 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमतः 17,40,000) जप्त

174.06 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमतः 17,40,000) जप्त 

घटना में संलिप्त एक आर्टिका वाहन (कीमतः 12,00,000) भी जप्त

प्रकरण में एक आरोपी शशिराज यादव गिरफ्तार


अजय केवट की खास रिर्पोट 

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों एवं व्यापारियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में खैरहा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा एवं अर्टिका कार को जप्त करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 


घटना का विवरण 

20.09.2024 को खैरहा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा में लोड कर परिवहन किया जा रहा है। 

सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार करकटी-सिरौजा मेन रोड पर वाहन चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान संदिग्ध आर्टिका वाहन सीजी 16 सीई 2529 को घेरा बंद कर रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख वाहन चालक ने कार को मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर जंगल की ओर घुसा दिया एवं झाड़ियो का फायदा उठाकर वाहन चालक शशि पनिका एवं अन्य 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस स्टाफ ने गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति शशिराज यादव को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 5 बोरे में 175 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 17,40,000 रूपये बरामद किया गया। 

पंजीबद्ध अपराध

 उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा थाना खैरहा में 04 आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 274/24 धारा 8, 20, 29  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी शशिराज यादव को गिरफ्तार कर शेष की तलाश की जा रही है। 

आरोपियों का विवरण 

गिरफ्तार आरोपी  - शशिराज यादव पिता राजेश यादव निवासी ग्राम देवगई थाना खैरहा जिला शहडोल 

फरार आरोपी 

1. शशि पनिका पिता जगन्नाथ पनिका निवासी ग्राम लखवरिया खैरहा जिला शहडोल

2. विकास जायसवाल निवासी ग्राम देवगई थाना खैरहा जिला शहडोल 

3. अज्ञात (तिवारी) थाना चचाई के पास काॅलोनी चचाई जिला अनूपपुर 

जप्ती का विवरण 

1. 174.06 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमतः 17,40,000)

2. एक आर्टिका वाहन (कीमतः 12,00,000)

सराहनीय भूमिका  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उनि दिलीप सिंह, सउनि रामकरण सिंह, प्र.आर. रामनाथ बांधव, आरक्षक सतीष कुमार, साउल मोरिस, अमरसाय प्रजापति, संजय उईके एवं महिला आरक्षक आज्ञावती की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा उक्त अधि0/कर्म0 को पुरूस्कृत किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने