थाना करनपठार चौकी सरई स्टाफ के द्वारा ग्राम सरई में 45 पाव जीनियस शराब 06 बाटल वियर, 06 केन पावर बियर अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकडा गया
अनूपपुर। वरिष्ट अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्ग दर्शन में एवं उप निरी. संजय खलखो थाना प्रभारी थाना करनपठार के नेतृत्व में दिनांक 14/10/2024 को मुखबिर सूचना की तस्दीक कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ रवाना होकर ग्राम सरई पहुंच मन्ना नायक के घर का तलाशी लेने पर घर के अंदर 45 पाव जीनियस शराब 06 बाटल वियर, 06 केन पावर बियर अवैध रूप से रखे पाये गये जिसे थाना करनपठार चौकी सरई के द्वारा मौके पर समस्त कार्यवाही पश्चात जप्त कर अप. क्र. 168/2024, 169/2024 धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में उप निरी. संजय खलखो, उप निरी. मंगला दुबे, प्रआर. 155 कृष्ण कुमार पटेल, प्र.आर.256 राजेश पाव , प्रआर. 79 कमल सिंह मसराम , आर. 362 विनोद जाटव , आर. 346 साहब सौर , म.आर.343 मंजू भट्ट के द्वारा कड़ी मेहनत कर कार्यवाही करने में अहम भूमिका रही ।

إرسال تعليق