शहडोल:जन जातीय समुदायों के लोगो को हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए किया गया प्रेरित

जन जातीय समुदायों के लोगो को हर क्षेत्र में कार्य करने के लिए किया गया प्रेरित

शहडोल। शहडोल नगर के बाणगंगा  निवासी समाजसेवी  संतोष शुक्ला ने जनजातीय उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने जन जातीय समुदायों के लोगो के लिए सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षिक विकास के लिए कई प्रयास किए हैं। श्री शुक्ला ने इन समुदायों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। उनके द्वारा आयोजित शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के कार्यक्रमों ने जनजातीय समाज के लोगों की जीवनशैली को बेहतर बनाने में मदद की है। उनका उद्देश्य जन जनजातीय लोगों को स्वावलंबी बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर प्रदान करना रहा है। 

       समाजसेवी  संतोष शुक्ला का कहना है कि मैं जनजातीय लोगों के लिए केंद्र   एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी  योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए  निरंतर गावों में जा जाकर लोगो को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु मिशन आर्गेनाइजेशन के साथ सोहागपुर ब्लॉक में जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए संस्था के साथ मिलकर बहुत कई गतिविधियां चलाई गई, किसान पारंपरिक खेती कर रहे थे तो उनको पारंपरिक खेती के साथ जोड़ा, उद्यानिकी से संबंधित फसलों को लगाने के लिए प्रेरित किया, जैसे हल्दी, अदरक, बरसाती प्याज आदि अन्य चीज को लगाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही रोजगार के लिए दुकान खोलने के लिए जैसे मनिहारी की दुकान, किराने की दुकान पशुपालन, मुर्गी पालन, सहित तमाम जो उनकी इच्छा अनुसार या जो जिस कार्य को पहले से कर रहा है उसको उसी काम करने के लिए प्रेरित भी किया, जिसमें उसकी विशेषज्ञता उस कार्य में बनी रहे। उन्होंने कहा कि  जनजातीय लोगों के बच्चो को खेल, फूलो की खेती, जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم