कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री श्रीमन शुक्ला ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग से आए दूर-दराज के लागों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा समस्याएं और शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साप्ताहिक जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्रीमती ऊषा सिंह, अपर संचालक शिक्षा श्री सहदेव सिहं मरावी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें