जिले में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
शहडोल। जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि बाल भिक्षा रोकथाम हेतु जिले में 11 अक्टूबर 2024 से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा यह अभियान 21 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा।
बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अंतर्गत विभिन्न विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, एवं चाइल्ड लाइन के समन्वंय से दल का गठन कर भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों व उनके परिवारो का सर्वे व चिन्हिांकन किया जा रहा है। संभागीय मुख्यालय के विभिन्न चौराहों, धार्मिक / ऐतिहासिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टैड़ एवं जिले की औद्योगिक एवं कोल माइन्स एरिया आदि स्थानों पर अभियान चलाकर चिन्हांकित बच्चों का पुनर्वास एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। जिससे बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चें व उनके परिवारों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
इस अभियान अंर्तगत जिले में गठित संयुक्त दल मंगलवार को रेलवे स्टेशन, बाजार एवं दुर्गा मंदिर परिसर में दल द्वारा बालकों एवं परिजनों को भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभाव संबंधी जानकारी का प्रचार प्रसार एवं भिक्षावृत्ति रोकथाम की समझाइस प्रदान की गयी।

एक टिप्पणी भेजें