शहडोल:राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने हल्के एवं क्षेत्रों में जाएं तहसीलदार- कलेक्टर

राजस्व अधिकारी न्यायालय में बैठने हेतु तय करें दिन- कलेक्टर 

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। 

बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व के प्रकरणों के निराकरण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व विभाग में दर्ज प्रकरणों का समय सीमा मंे निराकरण करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।  

बैठक में कलेक्टर ने समस्त तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि तहसीलदार अपने क्षेत्र व हल्के का भ्रमण करें तथा भ्रमण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करेंगें। उन्होंने कहा है कि राजस्व के ऐसे प्रकरण जिनमें दोनों पक्ष  अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं उन दोनों पक्षकारों से राजस्व अधिकारी स्वयं बात कर दोनों के बीच में समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन हल्के एवं ग्राम पंचायत से ज्यादा प्रकरण हो उन हल्कें व क्षेत्र के पटवारी सतत रूप से कैंप लगाकर रजस्व प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।

 बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में बैठने हेतु दिन तय कर ले एवं तय किए गए दिन को प्राथमिकता के साथ न्यायालय में बैठ कर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने साइबर तहसीलों में तामीली एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

 बैठक के दौरान कलेक्टर ने कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त समयावधि पत्रों की भी समीक्षा की। कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कमिश्नर कार्यालय से जितने भी प्रकरण आए हैं उनका निराकरण हेतु तहसीलदार स्वयं संबंधित ग्राम पंचायत में जाएं और प्रकरणों का निराकरण कर प्रतिवेदन कमिश्नर कार्यालय को प्रस्तुत करने की कार्यवाही करें।

बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह, सहायक कलेक्टर सौम्या आनन्द, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, ब्योहारी  नरेंन्द्र सिंह धुर्वे, जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर  भागीरथी लहरे, श्रीमती ज्योति परस्ते श्रीमती अन्तोेनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने