शहडोल:सिंहपुर पुलिस द्वारा अल्पतम समय में गुमशुदा की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

सिंहपुर पुलिस द्वारा अल्पतम समय में गुमशुदा की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया

शहडोल। 04 अक्टूबर 24 को थाना सिंहपुर में फरियादिया विमला श्रीवास्तव पति अनूप खरे, निवासी ग्राम उधिया, जिला शहडोल, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका भाई - हरिकेश श्रीवास्तव उर्फ केशव उम्र 54 वर्ष, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, दिनांक 03.10.24 की दोपहर में बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर थाना सिंहपुर में गुम इंसान दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

सिंहपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्परता से खोज अभियान शुरु किया गया। जिसपर ग्राम फतेहपुर और ऐंताझर के जंगलों में खोजबीन की गई। खोज अभियान के दौरान, दिनांक 04.10.24 की रात्रि गुमशुदा हरिकेश श्रीवास्तव को फतेहपुर गाँव के पास पोण्डा नाला के निकट शहडोल-डिण्डौरी मार्ग के किनारे अचेत अवस्था में पाया गया।

मौके पर ही गुमशुदा को तत्काल थाना सिंहपुर लाया गया, जहां उनके परिवारजनों को सूचित कर बुलाया गया तत्पश्चात गुमशुदा को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस प्रकार गुमशुदा को महज 03 घंटे के भीतर ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपने की सफल कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा थाना सिंहपुर की टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को त्वरित रूप से तलाश कर परिवारजनों को सकुशल सौंपने के कार्य की सराहना की है। सभी पुलिसकर्मियों को इसी तरह जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए बधाई दी गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर निरीक्षक आर.पी. रावत के निर्देशन में सउनि. महेन्द्र सिंह गोंड़ और प्र.आर. महेन्द्र सिंह परस्ते का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم