प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम
शहडोल। संभागीय
मुख्यालय शहडोल में स्थिति विराटेश्वरी धाम जिसे दुर्गा मंदिर के नाम से जाना जाता
है। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर विराटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ता
शैलाव देखने को मिलता है। देवी दुर्गा की आराधना के लिए काफी संख्या में भक्त दूर-दूर से पहुंचे हैं। मंदिर
परिसर में भव्य सजावट की गई है, जहां विभिन्न प्रकार
की झांकियों और राधा-कृष्ण की भक्ति की झलक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु हर दिन
सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और
स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी भक्तों को
सुगम दर्शन एवं संतोषजनक अनुभव मिल सके।
.jpeg)
إرسال تعليق