जूनियर माध्यमिक विद्यालय ऐंताझर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
शहडोल। जिले में शक्ति वंदन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त करने के लिए तथा जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत ऐंताझर के जूनियर माध्यमिक विद्यालय में शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के सोहागपुर परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को विस्तार से पाक्सो एक्ट, बालिकाओं को गुड-टच बेड-टच,बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,सामाजिक बुराइयों जैसे आकना एवं उसके कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानाध्यापक श्री पट्टावी द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपसरपंच श्रीमती गायत्री शर्मा, प्रधानाध्यापक सीएस पट्टावी, अनुराग द्विवेदी, राजन वंशियार, राजेन्द्र साहू, सुभाष द्विवेदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलू शर्मा, अनुराधा सिंह,छात्राएं, महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें