सीईओ जिला पंचायत ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ, विद्यार्थियों ने निकाली रैली
शहडोल। कलेक्टर कार्यालय परिसर शहडोल में आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर.अंजली ने मद्य निषेध सप्ताह के तहत अधिकारियों, कर्मचारियो, विद्यार्थियों व अन्य लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा कलेक्टर कार्यालय परिसर शहडोल के नशा मुक्ति के लोगों को जागरूक करने के उददेश्य से विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर. अंजली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें