नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के सह आरोपी को खैरहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। खैरहा थाना अंतर्गत 18 सितंबर 24 को फरियादी द्वारा थाना में सूचना दिया गया था कि, उसकी नाबालिक लडकी को कोई वैध संरक्षण से भगा ले गया है सूचना पर बी.एन.एस. की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 28.09.24 को मामले के पीडिता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले में बी.एन.एस., पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धारा बढ़ाई जाकर आरोपी सचिन पटेल पिता सुरेन्द्र पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खन्नाथ को दिनांक 01.10.24 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। मामले का एक अन्य सह अभियुक्त राजेश उर्फ छोटू साहू पिता स्व. शिवलाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खैरहा थाना खैरहा को आज दिनांक 08.10.24 को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय शहडोल पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उपनिरी. दिलीप सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक पवन शुक्ला, राम नाथ बांधव एवं आर. साउल मोरिस की सराहनीय भूमिका रही है।

إرسال تعليق