शहडोल:अमलाई पुलिस ने की सट्टा एक्ट के 03 तहत कार्यवाही

अमलाई पुलिस ने की सट्टा एक्ट के 03 तहत कार्यवाही

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। 

थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25.11.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय अमराडंडी बाजार, अमलाई में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना पर अमलाई पुलिस द्वारा सूचना स्थान में घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी 1.शारदा पनिका पिता राजेश पनिका उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र.13 नालाटोला, अमलाई, शहडोल एवं आरोपी 2.दीपक सिंह निवासी नीई दफाई, अमराडंडी, थाना अमलाई, शहडोल के पास के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगदी 490 रुपये जब्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में सउनि. करतार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

इसी क्रम में थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25.11.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय अमराडंडी बाजार, अमलाई में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना पर अमलाई पुलिस द्वारा सूचना स्थान में घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी 1.तनवीर अहमद पिता नूर मोहम्मद उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र.23 चीप हाउस, थाना अमलाई, आरोपी 2.दीपक सिंह निवासी नीचे दफाई, निवासी अमराडंडी, अमलाई, शहडोल के पास के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगदी 380 रुपये जब्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्र.आर. गणेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

इसी क्रम में थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25.11.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि स्थानीय अमराडंडी फाटक, अमलाई में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना पर अमलाई पुलिस द्वारा सूचना स्थान में घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी 1.अब्दुल अजीज पिता नूर मोहम्मद उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्र.23 चीप हाउस, थाना अमलाई, आरोपी 2. दीपक सिंह निवासी नीचे दफाई, निवासी अमराडंडी, अमलाई, शहडोल के पास के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन एवं नगदी 400 रुपये जब्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में सउनि. दीपक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

और नया पुराने