ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता 03 अवैध रेत लोड टै्रक्टर जप्त
शहडोल। ब्यौहारी थाना अंतर्गत 27 नवंबर 2024 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झापर नदी ग्राम उक्सा से तीन ट्रैक्टर, ट्रॉली मे अवैध रूप से रेत भरकर बनसुकली रोड होते हुए ब्यौहारी तरफ आ रहे है मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ब्यौहारी पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल रीवा शहडोल मुख्य मार्ग बनसुकली चौराहा कस्बा ब्यौहारी मे वेरिकेटिंग लगाकर चेंकिग की गई जो 03 ट्रक्टर आते हुए दिखे जिन्हे रोककर पूछताछ किया गया पूछताछ में चालकों ने अपना नाम क्रमशः नाम देवेश कोल पिता रामकृपाल कोल उम्र 25 वर्ष निवासी तेन्दुआड, देवनारायण कोल पिता अयोध्या प्रसाद कोल उम्र 22 वर्ष निवासी उक्सा एवं राहुल कोल पिता वनस्पति कोल उम्र 20 वर्ष ग्राम उकसा का होना बताये। जिससे वाहन तथा ट्रेक्टर ट्राली मे लोड रेत के संबंध मे दस्तावेज चाहे गये जो कोई दस्तावेज होना नही बताये। वाहन चालकों द्वारा वाहन मालिक के कहने पर अवैध रूप से रेत का लोड कर ले जाना बताया गया। जिस पर तीनों आरोपी चालकों एवं वाहन मालिक के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध कायम कर आरोपी चालकों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. अरूण पाण्डेय के निर्देशन मे उनि श्याम सिंह, कपिल कांत तिवारी, प्रआर. मनोज चौधरी, नरेन्द्र उपाध्याय, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, संजय द्विवेदी एवं शत्रुधन सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق