किराए को लेकर शिव शक्ति बस के कर्मचारियों से देवरी नंबर 1 में हुई मारपीट
शहडोल। जिले के बुढार थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी नंबर 1 में घटित घटना का मामला प्रकाश में आया है जहां शिव शक्ति बस 5 नवंबर शाम कोतमा से शहडोल आ रही थी लगभग 7:00 बजे वीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति आठ दस लड़कों के साथ स्कूल के सामने बस के साइड का सीसा डंडे से तोड़ दिया व बस कर्मचारी/ खलासी विकास मिश्रा के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की एवं जान से मारने की धमकी देते हुये जेब से ₹1500 छीन लिए गए व उसी बस में सवार पूर्व खलासी जमीर खान जो अपने गांव से शहडोल आ रहा था उसके साथ पूर्व में किराए को लेकर विवाद हुआ था जिस पर लड़की के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए जमीर खान से भी मारपीट की गई उक्त घटना को देखते हुए सवारीयो से भरी बस को लेकर ड्राइवर बुढार थाने में जाकर अपराध पंजीबद्ध कराया एवं बस में सवार सवारीयों ने भी अपना बयान दर्ज करा कार्यवाही की मांग की है।

إرسال تعليق