15 दिवस के भीतर भागवती एवं कैलासिया को मिला फौती नामांतरण का आदेश
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के आधार पर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 5 नवंबर 2024 को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में तहसील अनूपपुर के ग्राम हरद की आवेदिका भागवती पति कीर्तन कोल एवं कैलासिया पति गोरेलाल कोल ने कलेक्टर को उनके पति की मृत्यु होने पर फौती नामांतरण कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार अनूपपुर अनुपम पाण्डेय द्वारा दोनों आवेदकों को आज (15 दिवस की इश्तहार अवधि पूर्ण होने पर) तहसील कार्यालय में फौती नामांतरण का आदेश पारित कर तथा अभिलेख दुरुस्त कर फौती के आदेश एवं खसरे की प्रति प्रदाय की गई। जिस पर दोनो आवेदकों भागवती कोल एवं कैलासिया कोल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
.jpeg)
إرسال تعليق