अनूपपुर:थाना रामनगर द्वारा पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 21 मवेशियों को मुक्त करवाकर कांजी हाऊस में सुरक्षित रखवाया गया

थाना रामनगर द्वारा पशुओं पर क्रूरता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 21 मवेशियों को मुक्त करवाकर कांजी हाऊस में सुरक्षित रखवाया गया

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं  एसडीओपी महोदय कोतमा के द्वारा चलाये जा रहें ऑपरेशन प्रहार एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकूश लगाने को आदेशित किया गया था। जिसके तारतम्य में  25.11.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मावेशियों को क्रूरता पूर्वक आमाडांड तरफ से ऊरा की ओर ले जा रहे है जिसकी सूचना की तस्दीक पर रेड़ कार्यवाही की गई जो मुक्तिधाम के पास पीपरडोल के जंगल आमाडांड में दो व्यक्ति 16 नग भैंस, 02 नग पड़िया, तथा 03 नग पड़ा को निर्दयापूर्वक दौडाते, मारते. पीटते, हाकते एवं क्रूरता करते हुये लेकर जा रहे थे जो मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर पकडा गया तथा दोनों लोगों से नाम पता पूछा गया जो अपना अपना नाम प्रिंस गोंड पिता रामसिंह गोंड़ उम्र 19 वर्ष, सोनू सिंह गोंड़ पिता बेचन सिंह उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ऊरा का होना बताये तथा उक्त मवेशियों के मालिक राम कुमार साहू निवासी गढी थाना कोतमा एवं लखन गुप्ता निवासी ग्राम ऊरा का होना बताये है तथा ले जाने के एवज में 200-200 रूपये देना बताया गया। जो आरोपीगण प्रिंस गोंड, सोनू सिंह गोंड, राम कुमार साहू एवं लखन गुप्ता का कृत्य धारा 11 (क) पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 6 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस के तहत दण्डनीय पाये जाने से साक्षियों के समक्ष कुल 21 नग मवेशी कुल कीमती 4,83,000 रूपये को आरोपीगण प्रिंस गोंड़ एवं सोनू सिंह से जप्त किया जाकर जप्तशुदा मवेशियों को विधिवत सुरक्षित कांजी हाऊस मलगा के संचालक के सुपुर्द किया गया जिनका पशु चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। मवेशियों के साथ क्रूरता करने वाले आरोपीगण उपरोक्त के विरूद्ध अपराध धारा 11 (क) पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 6 मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 49 बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रआर. 31 निरंजन खलखो, प्रआर. 84 सनत द्विवेदी, आर. 389 मनोज उपाध्याय, आर. 464 विनोद मरावी, आर. 347 अंशू कुमार, चालक आर. 264 अनिल मरावीका सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

और नया पुराने