ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देश पर ब्यौहारी पुलिस द्वारा 17 नवंबर 2024 को रेड कार्यवाही कर अवैध गांजा के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
इस प्रकार है कि दिनांक 17 नवंबर 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम झरौंसी का भरतलाल चर्मकार पिता हिरई चर्मकार निवासी ग्राम पतेरा टोला, झरौंसी का अपने घर में अवैध रुप से गांजा मादक पदार्थ बिक्री करने के लिये रखा है, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ब्यौहारी द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम झरौंसी रवाना किया गया था। आरोपी भारतलाल चर्मकार पिता हिरई चर्मकार निवासी पतेरा टोला झरौंसी के घर की तलाशी ली गई जो उक्त आरोपी द्वारा अपने घर के कमरे मे 03 किलो 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,00,000 छुपा कर रखना पाया गया,
पुलिस द्वारा कार्यवाही
पुलिस द्वारा उक्त गांजा को जब्त किया गया एवं आरोपी भारतलाल चर्मकार पिता हिरई चर्मकार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पतेरा टोला, झरौंसी, थाना ब्यौहारी से पूछताछ की गई जिसने उक्त गांजा विनोद उर्फ हजारी चर्मकार से गांजा खरीदना बताया।
जिसपर आरोपी भारतलाल चर्मकार एवं विनोद चर्मकार के विरुद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी भारतलाल चर्मकार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के फरार आरोपी विनोद चर्मकार की पता तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही पुलिस आधीक्षक शहडोल के निर्देशन में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. मोहन पड़वार, सउनि. गया प्रसाद कन्नौजे, प्र.आर. 764 नारेन्द्र उपाध्याय, आर. 642 संजय द्विवेदी, आर. 161 अजीत यादव, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता, आर. 295 पुष्पेन्द्र सिंह, आर. 321 त्रिलोक सिंह व महिला आर.431 माधुरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق