बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन
शहडोल। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मनोज लारोकर ने जानकारी दी है कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ब्यौहारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह एक अभिशाप है, इसे न करना है और न ही समाज मे होने देना है तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं कानूनों के उल्लंघन की कानूनी प्रकिया जैसी अन्य जानकारियों से अवगत कराया गया तथा उपस्थित महिलाओं व पुरूषों को बाल विवाह रोकने हेतु शपथ भी दिलवाई गई।
.jpeg)
إرسال تعليق