नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण
शहडोल। नवागत पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव ने 21 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में पदभार ग्रहण किया। विभागीय चार्ज लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का परिचय लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले की भौगोलिक स्थिति, व्यवस्था, थानों एवं पुलिस बल, अपराधों के स्वरूप, लंबित प्रकरणों आदि की जानकारी प्राप्त की एवं इनके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें