कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
शहडोल। कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण तेजी से किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम किसान सम्मान निधि के ई केवाईसी, राजस्व वसूली की कार्यवाही, साइबर तहसील में लंबित प्रकरण सहित अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, अनु विभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी नरेंद्र सिंह धुर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें