शहडोल:शहडोल पुलिस द्वारा लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिये

 शहडोल पुलिस द्वारा लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिये 

‘हम होंगे कामयाब’ पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित

शहडोल। 25 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘हम होंगे कामयाब’ के अंतर्गत शहडोल पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त पखवाड़े के दौरान लैंगिक हिंसा एवं महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु  विभिन्नि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 

दिनांक 27-11-24 को ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। पुलिस द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के मनोवैज्ञानिक प्रभाव संबंधी विषयों पर व्याख्यान दिया गया एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु थानों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Post a Comment

और नया पुराने