शहडोल:नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर से किया गया सम्मानित

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर से किया गया सम्मानित 

शहडोल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों को साक्षर करने हेतु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित किया जा रहा है। शहडोल जिले में भी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 22 सितम्बर 2024 को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा में जिले के लक्ष्य 291727 के विरुद्ध 24869 (85 प्रतिशत) परीक्षार्थियों को सम्मिलित कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस उपलब्धि पर राज्य स्तर पर श्री हरजिंदर सिंह जी संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा श्रीमती सावित्री सोनी जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी एवं सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण शहडोल को प्रशस्ति पत्र देकर राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल में आयोजित कार्यशाला में सम्मानित गया। 

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा में सराहनीय कार्य करने एवं राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली एवं अनुविभागीय अधिकारी जयसिहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योती परस्ते, श्रीमती अन्तोनियो एक्का एवं कार्यपालन अभियंता ऊर्जा विभाग दिनेश कुमार तिवारी ने भी बधाई एवं शुभकानाएं दी।

Post a Comment

أحدث أقدم