शहडोल:सायबर सुरक्षार्थ और ग्राहक सेवा हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय मे एसबीआई ने आयोजित की टाउन हाल मीटिं

सायबर सुरक्षार्थ और ग्राहक सेवा हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय मे एसबीआई ने आयोजित की टाउन हाल मीटिंग

शहडोल। स्टेट बैंक आफ इंडिया द्वारा स्थानीय शासकीय कन्या महाविद्यालय मे टाउन हाल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग का उद्देश्य साइबर सुरक्षा एवं ग्राहक सेवा सुधार था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय डॉ. मुकेश तिवारी तथा विशिष्ट अतिथी वरिष्ठ पत्रकार गोपालदास बन्सल मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बडे ही रोचक ढंग से सायबर ठगी की मुख्य वजह भय-लालच व डर बताया एवं इसके प्रति हम सबको जागरुक होने की जरूरत होना चाहिए बताया गया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक  अमित भगत, मुख्य प्रबन्धक नितिन गोस्वामी, क्षितेश्वर पटेल, प्रबन्धक मानव संसाधन हरेन्द्र कुमार मौजूद एवं अन्य मौजुद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم