शहडोल:पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना कोतवाली, सोहागपुर एवं गोहपारू का किया औचक निरीक्षण थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना कोतवाली, सोहागपुर एवं गोहपारू का किया औचक निरीक्षण 

थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

शहडोल पुलिस अधीक्षक शहडोल,  रामजी श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 23/11/24  को थाना कोतवाली, सोहागपुर एवं गोहपारू का औचक निरीक्षण कर थाने के मालखाने, पेंडेंसी, हवालात, सीसीटीव्ही कैमरों और सीसीटीएनएस एंट्री की जांच की। सभी रजिस्टरों को अपडेट रखने, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मचारियों को थाने में नियमित रूप से वर्दी में रहने के लिए भी कहा गया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी गई।

Post a Comment

और नया पुराने