थाना सीधी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका दस्तयाब
शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालक/बालिका के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य मे शहडोल पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।
26 मई 2024 को थाना सीधी अंतर्गत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर सीधी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके उपरांत सीधी पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 25.11.24 को नाबालिग बालिका को स्थानीय ग्राम जगड़ा, थाना सीधी, शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीधी निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सउनि. अमेरिका दास, प्र.आर. अखण्ड पटेल, गणेश सिंह एवं आर.प्रमोद कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق