शहडोल:कोतवाली पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत की कार्यवाही

 कोतवाली पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत की कार्यवाही



शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।  थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दिनांक 22.11.24 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सिंधी मार्केट शहडोल में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची काट रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी अजय सिंह चौहान पिता विजय चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी जैन मंदिर के पास के कब्जे से तास के सट्टा पर्ची, पेन एवं 850रूपये नगदी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में प्रआर0 मायाराम अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم