शहडोल:पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध धनपुरी पुलिस की कार्यवाही

 पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध धनपुरी पुलिस की कार्यवाही

शहडोल। धनपुरी पुलिस को 01 नवंबर 24 को फरियादी की सूचना पर संग्राम सिंह दफाई में जुआ एक्ट के विरूद्ध रेड कार्यवाही की गई। जुआड़ियानों में से एक व्यक्ति बासु सिंह पकड़ा गया। बासु सिंह के परिजनों के द्वारा फरियादी व पुलिसवालों को अश्लील माँ बहन की गालियां देने लगे एवं भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर बासू सिंह व उसके परिजनों के द्वारा पत्थर से पुलिस कर्मियों को मारने लगे जिससे फरियादी व पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई। जिसकि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 01.11.2024 को उक्त अपराध मे नोटिस तामिल करने पुलिस टीम गयी तो उक्त सभी आरोपियों द्वारा पुलिस टीम का रास्ता रोककर झगडा वाद विवाद किय गया एवं जनकनंदिनी के द्वारा बेस बास के बल्ला से शासकीय वाहन मे मारकर उसे क्षतिग्रस्त किया गया। जिससे सउनि0 अंजना अहिरवार को चोटंे आई। जो दिनांक 01.11.2024 को जिस पर थाना धनपुरी में उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस द्वारा दिनांक 11 नवंबर 2024 को उक्त आरोपियों क्रमशः 01. विक्रम सिंह पिता स्व.विजय सिंह उम्र 30 वर्ष, 02. बासू प्रताप सिंह पिता स्व.विजय सिंह उम्र 22 वर्ष, 03. जनकनंदनी सिंह पति स्व.विजय सिंह उम्र 48 वर्ष, 04. जयनंदनी उर्फ वर्षा सिंह पिता स्व. विजय सिंह उम्र 28 वर्ष, 05. साक्षी सिंह पिता स्व.विजय सिंह उम्र 26 वर्ष एवं 06. नूतन कोल पिता श्यामकरण कोल उम्र 46 वर्ष सभी निवासी वार्ड नं. 17/20 संग्राम सिंह दफाई धनपुरी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी निरी. खेम सिह पेन्द्रो के नेतृत्व मे उनि0 आर.पी.प्रजापति, सउनि0 भूपेन्द्र सिह, अंजना अहिरवार, राजाभईया बागरी, प्रआर0 शरद प्रजापति, गजेन्द्र सिह, शैलेन्द्र सिह राठौर, दिनेश सिह, गेंद सिह, आर0 सतवंत सिह, जयप्रकाश, म.आर0 प्रिया अग्रवाल व सम्पूर्ण पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم