शहडोल:साइबर सेल शहडोल द्वारा गुम मोबाइल वापस करवाकर आवेदक के चेहरे पर लाई मुस्कान

साइबर सेल शहडोल द्वारा गुम मोबाइल वापस करवाकर आवेदक के चेहरे पर लाई मुस्कान

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा गुम मोबाइल ढूंढने एवं आवेदकों को खोए हुए मोबाइल वापस करने के लिए साइबर सेल को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में साइबर सेल शहडोल द्वारा लगातार आवेदकों के गुम हुए फोन को ढूंढने और  वापस करने की कार्यवाही की जा रही है। आवेदक धीरेन्द्र कोल निवासी हिरवार थाना पापौध द्वारा साइबर सेल एवं थाना पपोंध को अपने गुम मोबाइल की शिकायत की गई थी। साइबर सेल शहडोल द्वारा आवेदक के मोबाइल को ढूंढकर वापस करने की कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल से आर.सत्य प्रकाश मिश्र, म.आर. श्रीदेवी, आर.प्रकाश द्विवेदी, हिमवंत मिश्रा एवं केशव धाकड़ को सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

और नया पुराने