शहडोल:धान परिवहन हेतु वाहनों को करें अधिग्रहित- कमिश्नर

धान परिवहन हेतु वाहनों को करें अधिग्रहित- कमिश्नर 

कमिश्नर ने धान उपार्जन संबंधी ली बैठक

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में धान उपार्जन हेतु मिलर्स, ट्रांसपोर्टरो एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कमिश्नर ने धान उपार्जन के परिवहन एवं उपार्जन केंद्रों पर बरती गई लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को निर्देश दिए कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों से धान परिवहन हेतु आवश्यकतानुसार वाहनों को अधिग्रहित करना सुनिश्चित करें तथा खुले में रखी धान को खाली वेयर हाउसो में रखवाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि बारिश को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किए गए धान परिवहन का ट्रांसपोर्टरों को समय पर भुगतान करें। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीरामजी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर.अंजली, डिप्टी कलेक्टर भागीरथी लहरे, संबंधित अधिकारी, मिलर्स एवं ट्रांसपोर्टर उपस्थिति थे।

Post a Comment

أحدث أقدم