शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा सिंह की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा सिंह ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।

जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, पीएम किसान, पीएम आवास, सीएम किसान, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم