शहडोल:आर. बी. एस. के. योजना बनी नवजात के लिए वरदान

आर. बी. एस. के. योजना बनी नवजात के लिए वरदान 

शहडोल। प्रदेश शासन द्वारा पोषित आर.बी.एस. के. योजना जिसके तहत् जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आर.बी.एस. के. टीम द्वारा चिकित्सक के साथ प्रसव केन्द्र एवं आंगनबाड़ी तथा स्कूल में भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा कटे फटे होंठ, टेढ़े-मेढे पैर व अन्य जन्मजात बीमारियों का निदान शासन द्वरा चिन्हित अस्पतालों में कराया जाता है। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रबंधक आर.बी. एस. के. कंचन पटेल एवं चिकित्सक डॉ. अजय गुप्ता की अगुवाई में सिविल अस्पताल ब्यौहारी में 19 दिसंबर 2024 को जन्मे बच्ची, पुत्री श्रीमती लक्ष्मी साहू निवासी बोडिडहा ब्यौहारी जिसका जन्म के समय से ही पैर अंदर की ओर मुड़े हुए थे। डॉ. गुप्ता ने बच्ची के माता-पिता को समझाया कि घबराने की जरूरत नही है, आप अपने बच्ची को जिला अस्पताल ले जाकर अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. अरविंद अम्बेडकर को दिखायें। डॉ. अम्बेडकर के द्वारा बच्ची के पैर में प्लास्टर चढ़ाकर क्लब फुट ठीक किया गया। आज बच्ची पूर्णतः स्वस्थ्य है।

बच्ची की माता श्रीमती लक्ष्मी साहू ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों को पहुंचे, जिससे सभी पात्र बच्चे-बच्ची निःशुल्क रूप से लाभान्वित हो सके।


Post a Comment

أحدث أقدم