कमिश्नर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जनपद पंचायत बुढार के धान उपार्जन केंद्र अमलाई, केशवाही सहित अन्य उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने खरीदी की गई धान का भुगतान किसानों को समय में कराने तथा बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ.केदार सिंह,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह एवं श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
إرسال تعليق