उपमुख्यमंत्री 14 जनवरी को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
शहडोल। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 14 जनवरी 2025 शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री 14 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे कार द्वारा रीवा से बाणसागर ब्यौहारी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 12 बजे बाणसागर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे बाणसागर से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

إرسال تعليق