Anuppur:थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध रूप से पशु परिवहन के विरुद्ध की कार्यावही

थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध रूप से पशु परिवहन के विरुद्ध  की कार्यावही

अनूपपुर।  पुलिस अधीक्षक  मोती उर्र रहमान  के निर्देशन मे एंव अति0.पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी  सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे  थाना जैतहरी की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर बैहार घाट नाका बंदी किया तो   एक बिना नंबर का ट्रक आता दिखा जिसको रोकने का प्रयास किया जो ट्रक का चालक ट्रक को तेज गति एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुये लाया जो रोकने पर नही रुक रहा था जो पीछा करने पर ट्रक का चालक ट्रक को बैहार घाट मोड़ पर रोककर  ट्रक चालक व खलासी दोनों ट्रक को छोडकर भाग गये जिसकी मौके पर तलाशी ली गई जो ट्रक में 14 नग पडा व 08 नग भैंस कुल 22 नग मवेशी ठूंस ठूंस कर रस्सी से ट्रक के बाडी में बंधें हुये क्रूरता पूर्वक भरे पाये गये जो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) का अपराध पाये जाने से ट्रक जिसका इंजन न. 71H84409885 एवं चेचिस न. MAT466399H5J12412 को एवं मवेसियों को मौके जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया जाकर ट्रक के चालक एवं खलासी के विरूध्द अपराध धारा 6,6क,6(ख)(1),9(1),10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 1959 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) एवं चालक व्दारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से 184 एमव्ही एक्ट एवं परमिट की शर्तो का उल्लघंन करने पर 66/192ए एमव्ही एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

जप्तशुदा माल  

 एक बिना नंबरी ट्रक किमती -1600000/-रू 14 नग पडा एंव 08 नग भैंस किमती – 200000/-रू

 उक्त कार्यवाही मे  पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान  के निर्देशन मे एंव अति0पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. एस पी शुक्ला ,, सउनि मणिराज सिंह ,प्र आर 123 विनय त्रिपाठी, प्र आर 165 संतोष जायसवाल, आर 312 मनीष सिंह तोमर,आर 244 मोहित राणा की सराहनीय भूमिका रही *

Post a Comment

أحدث أقدم