हरदोई:शाक्य सैनी मौर्य समाज हरदोई में जमुना बैठक का आयोजन किया गया

शाक्य सैनी मौर्य समाज हरदोई  में जमुना बैठक का आयोजन किया गया

हरदोई। आज कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य समाज हरदोई में 19 जनवरी 2025 को शहर के साण्डी चुंगी स्थित जमुना मेडिकल स्टोर के समीप स्थित मीटिंग हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की गई बैठक में यह तय किया गया कि कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज की बड़ी संख्या प्रत्येक विधान सभा में है जिनमें से विधानसभा सवायजपुर,शाहाबाद, बिलग्राम व मल्लावां में हम लोगो के समाज का प्रत्येक विधानसभा में लगभग 50 हजार वोट है किन्तु हम लोगों के समाज को राजनैतिक प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिले में हमारे समाज का न ही कोई ब्लाक प्रमुख है तथा न ही कोई एमएलसी व एमएलए नहीं है तथा विभिन्न राजनैतिक पार्टियो के संगठनो में भी मुख्य भूमिका नहीं दी जा रही है। उक्त विभिन्न महत्वपूर्ण विषयो पर समाज के वरिष्ठ एवं जागरूक लोगो ने चिन्तन व्यक्त किया तथा यह तय किया कि वर्ष 2025-26 में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी से पूरे जिले में मजबूती के साथ ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य,प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य,बी.डी.सी सदस्य.के पदो पर छोटे बड़े उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा तथा वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में कुशवाहा, मौर्य  शाक्य सैनी समाज उस राजनैतिक दल को समर्थन देगा जो समाज के लोगो को प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कार्य करेगा बैठक का संचालन एडवोकेट छविराम सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता जीवनलाल कुशवाहा (अवकाश प्राप्त वन दरोगा) द्वारा की गई कार्यक्रम व्यवस्थापक अखिलेश सिंह कुशवाहा प्रबन्धक लक्षमण प्रसाद मेमोरियल इण्टर कालेज सैदापुर हरदोई रहे इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से विनोद कुशवाहा माधौगंज, रामकिशोर अहमदपुर, रामकृपाल कुशवाहा भटठा मालिक, श्रीकृष्ण कुशवाहा, आशीष मौर्य सदस्य जिला पंचायत,रामप्रसाद कुशवाहा, राजवीर कुशवाहा भुड़िया, अनुज कुशवाहा खिरौना, संजय कुशवाहा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार, रामचेला कुशवाहा, विनोद कुशवाहा जिलाध्यक्ष भारतीय जनहित महासभा,  अनिल कुशवाहा स्टैंडिंग कॉउंसिल हाई कोर्ट लखनऊ,डॉ अरुण मौर्य, दिव्यांग संगठन अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद जी सदस्य गुरुगुज्जा, प्रधान रमेश कुशवाहा, रामप्रकाश मौर्य, मंजीत कुशवाहा परमेश्वर कुशवाहा, राजेश्वर कुशवाहा जिलाध्यक्ष बसपा,सीताराम कुशवाहा शास्त्री प्रधान रामबेटा कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा आर. पी. कुशवाहा प्रधान लोना अवनीश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,ज्ञानदीप कुशवाहा, आजाद कुशवाहा जी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

أحدث أقدم