देवलोंद पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही
शहडोल। थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत 19 जनवरी 25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोखरा टोला बुढ़वा के पास कुछ व्यक्ति रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर देवलोंद पुलिस द्वारा सूचना स्थान पर दबिश करने पर एक रेत लोड ट्रेक्टर आता हुआ दिखा, जिले रुकवाकर पुलिस द्वारा मौके पर पूंछताछ करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम आशू द्विवेदी पिता भगवानदास द्विवेदी उम्र 19 वर्ष, निवाली धरी नं. 02 परौहन टोला का होना बताया एवं वाहन स्वामी का नाम गोलू सोनी निवासी बुढ़वा का होना बताया, उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया, परिवहन के संबंध में कोइ भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे देवलोंद पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में सउनि. महेश झा, प्र.आर. सुनीत मिश्रा, आर. विनोद तिवारी, आर. अभिषेक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही
।

एक टिप्पणी भेजें