शहडोल:एक्सीडेन्ट में वाहन चालक से ईलाज के लिए पैसा ऐंठने वाले गिरफ्तार

एक्सीडेन्ट में वाहन चालक से ईलाज के लिए पैसा ऐंठने वाले गिरफ्तार

 शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 04 जनवरी 2025 को ग्राम घोर्वे के जयलाल सिंह गोड़ (उम्र 40 वर्ष) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई, जिसपर पर थाना बुढार पुलिस द्वारा घटना पर मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

 घटना का विवरण 

30 दिसंबर 2024 को मृतक जयलाल सिंह गोड़ के पुत्र उदयराज सिंह गोड़ (उम्र 21 वर्ष) द्वारा मोटरसाइकिल से दुर्घटनावश घायल महिला दस्सी यादव को चोट पहुँची। जिसपर घायल महिला के परिजनों ने मोटरसाइकिल अपने कब्जे में रख ली और इलाज के लिए पहले जयलाल को बुलवाकर 11,200 रु. तथा फिर 20,000 रुपये मृतक को धमका कर वसूल किए।

 लगातार पैसों की मांग और धमकी: महिला के पति पुरुषोत्तम यादव एवं उसके दो साथियों ने बार-बार पैसे की मांग की, मृतक को धमकाया और गाली-गलौज की। मृतक ने दबाव में आकर अपनी पत्नी के आभूषण बेचकर फिर से 20,000 रुपये दिए।

 दिनांक 03.01.25 को पुरषोत्तम यादव व अन्य 02 साथियों के साथ मृतक के घर जाकर उसे पुन: 5 लाख रुपये की और मांग की गई, एवं गाड़ी वापस नहीं देने की धमकी देते हुए गाली गलौच कर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। अत्यधिक मानसिक दबाव और धमकियों के कारण जयलाल सिंह गोड़ ने दिनांक 04.01.25 को आत्महत्या कर ली।

 मामले की जांच में मृतक के परिजनों के बयान, पी.एम. रिपोर्ट, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, एवं अन्य सबूतों यह स्पष्ट हुआ कि आरोपीगण पुरुषोत्तम यादव, मण्डल उर्फ अनीष यादव एवं अंकित यादव निवासी सभी ग्राम जरवाही, थाना बुढ़ार, शहडोल द्वारा मृतक को धमकाकर प्रताड़ित किया और आर्थिक शोषण कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया गया।

 आरोपी पुरुषोत्तम यादव पिता देवनाथ यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जरवाही, थाना बुढ़ार, शहडोल को दिनांक 19 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी पता-साजी जारी है।

सराहनीय भूमिका 

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार निरी. संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. गुलाम हुसैन, प्र.आर. चेतराम कौशिक, म.प्र.आर. सरिता सिंह राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने