शहडोल:विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक किया सूर्य नमस्कार

विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक किया सूर्य नमस्कार 

युवा दिवस के अवसर पर किया गया सूर्य नमस्कार का आयोजन 

शहडोल। स्‍वामी विवेकानंद के जयंती एवं युवा दिवस  के अवसर पर आज संभागीय मुख्‍यालय के महात्मा गांधी स्‍टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  स्‍वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्‍यापर्ण एवं दीप प्रज्‍वलित कर किया।  सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक  रामजी श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एम एल पाठक, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,  डाइट प्राचार्य  आर एस गौतम, शिक्षा विभाग से  अरविंद कुमार पांडे, स्‍कूली विद्यार्थियों सहित गणमान्‍य नागरिकों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम की विभिन्‍न मुद्राओं का अभ्‍यास किया।  कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान का सामूहिक गायन, स्‍वामी विवेकानंद की पवित्र वाणी का प्रसारण, मध्‍यप्रदेश गान का प्रसारण हुआ। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का भी प्रसारण किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में प्रार्थना मुंद्रा, हस्तउत्तनासन, अश्व संचालनासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन एवं अन्‍य मुंद्राओं का अभ्‍यास कराया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم