शहडोल:"पहले ही प्रयास में NDA फतह – पुलिस अधीक्षक शहडोल ने किया सम्मानित"

"ASI रामराज पाण्डेय के पुत्र ने बढ़ाया मान – भारतीय वायुसेना में हुआ चयन"

शहडोल। एएसआई  रामराज पाण्डेय (कोतवाली शहडोल) के सुपुत्र  अभिनव पाण्डेय ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में सफलता अर्जित की है।

परीक्षा विवरण:

परीक्षा तिथि: 01 सितम्बर 2024 (NDA 2, 2024)

फाइनल रिजल्ट: 11 अप्रैल 2025

चयनित कैडर: भारतीय वायुसेना (Air Force) – Flying Officer के रूप में चयन।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 10 तक कन्वेन्ट स्कूल, शहडोल से प्राप्त की।

कक्षा 11वीं एवं 12वीं की शिक्षा एपीएस स्कूल, कोटा (राजस्थान) से पूर्ण की।

अभिनव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस परिवार सहित पुलिस अधीक्षक, शहडोल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, जो पूरे विभाग और जिले के लिए गर्व का विषय है।

यह सफलता यह दर्शाती है कि अनुशासन, परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। अभिनव पाण्डेय अब देश की सेवा के लिए भारतीय वायुसेना में उड़ान भरने को तैयार हैं।

पुलिस परिवार सहित सम्पूर्ण शहडोल वासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।


Post a Comment

أحدث أقدم