शहडोल:होमियोपैथ के डॉक्टर ने एलोपैथ के इंजेक्शन लगा कर ली महिला की जान

होमियोपैथ के डॉक्टर ने एलोपैथ के इंजेक्शन लगा कर ली महिला की जान

लालगंज, आजमगढ़ । लालगंज बाज़ार में फर्जी डॉक्टरों का आतंक अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला स्तर के अधिकारियों की मिली भगत से यह झोला छाप डॉक्टर आए दिन किसी न किसी मासूम मरीज़ की जान ले लेते हैं। कहने को तो सूबे के मुखिया स्वास्थ्य विभाग को सुधारने के बड़े, बड़े दावे करते हैं लेकिन उनके ही अधिकारी उनके आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। आजमगढ़ के सी एम ओ डॉक्टर अशोक कुमार हॉस्पिटलों का रजिस्ट्रेशन अवश्य करते हैं लेकिन यह नहीं पता करते हैं कि जिस डॉक्टर के नाम पर हॉस्टल रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं क्या वह हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं या नहीं।

इसी तरह का एक मामला आजमगढ़ जिले की लालगंज बाज़ार का है डॉक्टर विमल कुमार तो खुद होमियोपैथ के डॉक्टर हैं और एलोपैथ से रमा हॉस्पिटल एण्ड हार्ड केयर सेन्टर नाम से हॉस्पिटल चलाते हैं। रात में करीब दो बजे ग्राम नारायण पुर नेवादा,, निवासिनी दुलारी देवी पत्नी राम बली को बांह में दर्द हुआ और वह रमा हॉस्पिटल एण्ड हार्ड केयर सेन्टर पर डॉक्टर विमल कुमार के हॉस्पिटल पर गईं जहां डॉक्टर साहब ने उनको इंजेक्शन लगाया और महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनको दवा की पर्ची भी नहीं दी।

इस प्रकार लालगंज में फर्जी डॉक्टरों के द्वारा दर्जनों मासूम मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं विभाग मौन धारण कर कुंभकरण की नींद सो रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم