6वीं अंतरराष्ट्रीय मल्टीडिसिप्लीनरी कॉन्फ्रेंस में पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय को गौरव

6वीं अंतरराष्ट्रीय मल्टीडिसिप्लीनरी कॉन्फ्रेंस में पं. शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय को गौरव

भोपाल में आयोजित 6 वीं अंतरराष्ट्रीय मल्टीडिसिप्लीनरी एप्रोचेज़ इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SERT एक्सीलेंस) सम्मेलन में पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के गणित विभाग ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रुचि सिंह के निर्देशन में शोधार्थी मनीष तिवारी ने अपने पेपर प्रेजेंटेशन द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं पी.जी. प्रथम वर्ष के छात्र विशेष शुक्ला को “यंग रिसर्चर” श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ।यह पुरस्कार अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ नुपुल सिलावट एवं मध्य भारत विज्ञान भारती के अध्यक्ष डॉ अमोघ गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया ।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामशंकर, कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी, संकायाध्यक्ष प्रो. प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. अमित निगम, तथा गणित विभाग के डॉ. शरद बरवै, आरती द्विवेदी व ज्योति पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश से  कुल 200 से अधिक शोधार्थियों ने सहभागिता की।

Post a Comment

أحدث أقدم