शहडोल : नशे के दुष्यप्रभावो के प्रति जन-जागरूकता आवश्यक- पुलिस उप महानिरीक्षक

 नशे के दुष्यप्रभावो के प्रति जन-जागरूकता आवश्यक- पुलिस उप महानिरीक्षक

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

शहडोल। प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का उददेश्य मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।

 नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के अशासकीय सेंट्रेल एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में नशा मुक्ति जन जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महा निरीक्षक सुश्री सविता सोहाने ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्यप्रभावो के बारे में अवगत  कराया गया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सब को मिलकर कार्य करना होगा, नशा से होने वाले दुष्यप्रभावो के बारे में स्वय जागरूक रहे और दूसरो को भी जागरूक करें। सुश्री सविता सुहाने ने कहा कि नशे से दूर रहकर यदि युवा अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें तो कोई भी उन्हें सफल होने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक पतन नहीं करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को इस दिशा में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे ही देश का भविष्य हैं।  कार्यक्रम में विद्यार्थियो को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी, प्राचार्य संजय मिश्रा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।


Post a Comment

और नया पुराने