शहडोल :ग्राम पंचायत चरखरी एवं नरगी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

 ग्राम पंचायत चरखरी एवं नरगी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

शहडोल मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत उप निर्वाचन 2025 पूर्वाध्द ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चरखरी एवं सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नरगी में सरपंच पद के निवार्चन हेतु शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाते हुए मतदान किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने ग्राम पंचायत नरगी में बनाए गए मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान कार्य का अवलोकन किया तथा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत नरगी में 63.3% एवं ग्राम पंचायत चरखरी में 73.7% मतदान हुआ।




Post a Comment

और नया पुराने