शहडोल : कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम घुनघुटा निवासी सुकरू पलिहा ने वनाधिकार के तहत भूमि स्वामित्व अधिकार पटटा प्रदाय करवाने,उमरिया जिले के ग्राम पठारीकला निवासी राज सिंह ने प्राचार्य सरिता जैन शासकीय हाई स्कूल गौरेया को एक ही पद पर कार्य करवाने, अनूपपुर जिले के ग्राम पड़मनिया के ग्रामवासियो ने कन्या आश्रम पड़मानिया की जांच करवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में प्राप्त हुए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए।

जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Post a Comment

और नया पुराने